{"_id":"69bdc05a06d3392d660cc6a4","slug":"construction-of-ruvi-road-stalled-due-to-lack-of-budget-bareilly-news-c-4-bly1053-847314-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजट के अभाव में अटका रुविवि की सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजट के अभाव में अटका रुविवि की सड़क का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती द्वार के निर्माण की घोषणा हुई। पीडब्ल्यूडी ने बीते वर्ष अक्तूबर में द्वार, द्वार से कैंपस की ओर जाने वाली सड़क, गोल चौराहा और वीसी आवास की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया, लेकिन पांच माह में भी ये कार्य पूरा नहीं हो सका है। दो माह से सड़क का काम ठप है। दोनों सड़कों पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। दोनों ओर फुटपाथ के लिए खोदाई भी की गई है, लेकिन काम अधूरा पड़ा है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि बजट के अभाव में काम अधूरा पड़ा है। काफी समय पहले विश्वविद्यालय को डिमांड भेज दी गई थी, लेकिन अब तक बजट नहीं मिल सका है। जैसे ही बजट मिलेगा, काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
ट्रांजिशन हॉस्टल व डिजिटल हब का निर्माण भी सुस्त
बरेली। रुहेलखंड विवि परिसर में अक्तूबर में ही ट्रांजिशन हॉस्टल व डिस्टेंस लर्निंग हब की इमारतों का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद सुस्त है। 20 की जगह 10 मजदूरों से काम कराया जा रहा है। दोनों इमारतों की कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को अब तक दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं, लेकिन बजट का बड़ा हिस्सा मिलना अभी बाकी है। अगली किस्त की डिमांड भेजी गई है। डिजिटल लर्निंग हब के लिए 8.44 करोड़ और ट्रांजिशन हॉस्टल के लिए 12.70 करोड़ व्यय का प्रस्ताव है। संस्था को फार्मेसी लैब, गेस्ट हाउस की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए 3.52 करोड़ रुपये मिले हैं। यूपीपीसीएल के अवर अभियंता अंकित शर्मा ने बताया कि मार्च में दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद है। इसके बाद काम में तेजी आएगी। फिलहाल काम पूरा करने के लिए अभी डेढ़ साल का समय हमारे पास है। संवाद
Trending Videos