सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   construction of the overbridge on the Faridpur-Bukhara road is progressing slowly

Bareilly News: फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार धीमी, 29 फीसदी काम अब भी अधूरा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। 17 महीने में 71 फीसदी काम ही हो सका है। जबकि इसी साल जून में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। 

construction of the overbridge on the Faridpur-Bukhara road is progressing slowly
निर्माणाधीन ओवरब्रिज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। 17 महीने में 71 फीसदी काम ही हो सका है। निर्माण पूरा करने की समयसीमा जून 2026 निर्धारित है। यानी साढ़े चार माह में अभी 29 फीसदी काम को पूरा किया जाना है। इसमें रेलवे के हिस्से का काम भी है। फिलहाल रेलवे की ओर से गडर रखने का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा, एप्रोच रोड, सर्विस रोड, साइड वॉल, लाइटिंग, रंगाई-पुताई आदि काम होने शेष हैं।

Trending Videos


कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पितांबरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण 23 अगस्त 2024 को शुरू किया था। विभाग का दावा था कि जून 2026 में काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के बावजूद कई काम होने बाकी हैं। रेलवे अभी अपने हिस्से का काम करा रहा है, जिसके इसी माह पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में होली के बाद सेतु निगम अपने हिस्से का शेष काम कराएगा। बड़े कामों में एप्रोच और सर्विस रोड के साथ ही साइड वॉल का काम होना है। जिस रफ्तार से निर्माण हो रहा है उसे देखकर जून तक काम पूरा होने की उम्मीद कम है। निर्माण की धीमी प्रगति का सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है। मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से राहगीरों को लंबा चक्कर काट आना-जाना पड़ रहा है। धूल-मिट्टी के कारण भी  लोगों को परेशानी हो रही है। 

दो लाख की आबादी उठा रही परेशानी  
फरीदपुर कस्बा की आबादी करीब दो लाख है। आवागमन में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग बड़ी समस्या थी। दिन में कई घंटे बंद होने से रोजाना जाम लग रहा था। ओवरब्रिज का निर्माण होने से यह समस्या दूर होगी। फिलहाल, क्रॉसिंग बंद है और राहगीरों को पांच किलोमीटर घूमकर लोग गौसगंज क्रॉसिंग से बदायूं की तरफ जाते हैं। बुजुर्गो, महिलाओं, छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। 

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। 71 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य जून 2026 तक पूरे हो जाएंगे। जल्द राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed