सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor had declared her dead but a pothole on the road brought woman back to life in Pilibhit

UP News: डॉक्टर ने बता दिया था मृत, सड़क के गड्ढे ने लौटा दीं सांसें, विनीता को मिली नई जिंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रेन डेड घोषित महिला की सांसें एक झटके से लौट आईं। दरअसल परिजन एंबुलेंस से उन्हें वापस ले जा रहे थे। सड़क पर गड्ढे के कारण एंबुलेंस में झटका लगा, जिससे महिला की सांसें चलने लगीं।  

Doctor had declared her dead but a pothole on the road brought woman back to life in Pilibhit
विनीता शुक्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के अस्पताल से ब्रेन डेड घोषित पीलीभीत शहर निवासी महिला की सांसें सड़क के गड्ढे के कारण लगे झटके से लौट आईं। परिजन उन्हें एंबुलेंस से घर वापस ले जा रहे थे। सड़क पर गड्ढे की वजह से गाड़ी में झटका लगा। इस दौरान महिला मरीज की सांसें लौट आईं। रोत-बिलखते परिजनों के चेहरों पर नई उम्मीद जागी। महिला को आननफानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब आठ दिन उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं हैं।  

Trending Videos
para_count-0
0

चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था 
शहर निवासी विनीता शुक्ला जिला न्यायालय में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गईं। उनके पति कुलदीप शुक्ला ने बताया कि विनीता को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सांस न आने की बात कही और 24 फरवरी को ब्रेन डेड बताकर वेंटिलेटर से हटा दिया। परिजन उन्हें लेकर पीलीभीत आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
1

एक झटके में लौट आईं सांसें 
पीलीभीत-बरेली मार्ग पर हाफिजगंज के समीप एंबुलेंस का पहिया सड़क के गड्ढे में गिरा, जिसे झटका लगने से विनीता के शरीर में हलचल हुई और उनकी सांस लौट आईं। परिजन उन्हें लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां न्यूरो चिकित्सक ने उनका इलाज किया। करीब आठ दिन बाद विनीता ठीक होकर घर आ गई हैं। पति कुलदीप शुक्ला ने बताया कि सड़क के गड्ढे से लगे झटके से सांस लौटी हैं। यह भगवान का चमत्कार ही है। 
2

अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे परिजन
अस्पताल में ब्रॉड डेड घोषित होने की जानकारी पर घर में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे थे। कुलदीप शुक्ला ने बताया कि उनके पैतृक घर पुवायां और अन्य स्थानों से रिश्तेदार भी घर आ गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed