{"_id":"69bee819b55bf36170097917","slug":"electric-pole-broken-due-to-collision-with-vehicle-traffic-disrupted-for-an-hour-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4647-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा टूटा, एक घंटे आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा टूटा, एक घंटे आवागमन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव सहोड़ा के लिंक रोड के सिहोर पुल से पहले बारिश से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इस कारण शनिवार अलसुबह एक वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा टूट गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने आकर यातायात सुचारू कराया।
ग्रामीण विशाल गंगवार ने बताया कि सिहोर पुल से पहले बारिश के कारण रोड पर फिसलन है। एक वाहन फिसलकर खंभे में टकरा गया। खंभे के टूटने के बाद जब राहगीरों ने निकलना शुरू किया तो अचानक तारों में करंट दौड़ने लगा। इससे रोड पर चिंगारी निकलने लगी। राहगीर रोड के इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर कुछ देर बाद लाइनमैन पहुंचे, जिन्होंने सप्लाई को बंद कराया। वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने सड़क से मिट्टी नहीं हटवाने पर रोष व्यक्त किया और प्रशासन से मिट्टी हटवाने की मांग की, ताकि इस तरह की दुर्घटना दोबारा न हो। जेई संतोष शर्मा ने बताया, लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। पता करके खंभा तोड़ने वाले के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
चौकी इंचार्ज रविराज पावड़िया ने बताया कि आसपास भट्ठे होने के कारण यहां से ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्टी लेकर गुजरते रहते हैं। मिट्टी पड़े होने से बारिश में रोड पर फिसलन हो गई थी। रोड से मिट्टी को साफ कराया गया। भट्ठा स्वामी को नियम के अनुसार पालन करने के लिए निर्देश दिया गया है।
Trending Videos