{"_id":"69f7a6788595d347ea0c82ee","slug":"fir-on-fake-work-order-in-farmer-registry-case-bareilly-news-c-4-bly1053-877158-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसान रजिस्ट्री प्रकरण में फर्जी वर्क ऑर्डर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसान रजिस्ट्री प्रकरण में फर्जी वर्क ऑर्डर पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान रजिस्ट्री के ऑनलाइन एवं ई-केवाईसी कार्य से जुड़े एक प्रकरण में संदिग्ध वर्क ऑर्डर व कूटरचित दस्तावेजों का मामला सामने आया। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने मामले को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के संज्ञान में लाया। विभाग ने स्पष्ट किया कि कृषि निदेशालय ने कोई वर्क ऑर्डर किसी भी संस्था को जारी नहीं किया गया और न ही हस्ताक्षर किए गए। इस संबंध में संस्था के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि कृषि निदेशालय के पत्र के माध्यम से ब्लॉक कोआर्डिनेटर आलमपुर जफराबाद ऋषभ पाल व अजय वर्मा ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र 23 मार्च 2026 का संज्ञान में आया। इस पत्र में संस्था राधे कृष्णा इंटरप्राइजेज सहज सुलभ बलराम समिति, बी-85 विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ के माध्यम से किसान रजिस्ट्री के कार्य में योगदान के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर नामित किए जाने का उल्लेख किया गया था। परीक्षण के दौरान यह पत्र एवं वर्क ऑर्डर कूटरचित व फर्जी प्रतीत हुआ।
उन्होंने कहा कि संबंधित संस्था की ओर से ऋषभ पाल, अजय वर्मा निवासी मकरंदपुर धाराजीत ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, महेशपाल निवासी ग्राम दियोसास ब्लॉक मीरगंज व संतोष कश्यप निवासी मलूकपुर तहसील सदर को ब्लॉक कोऑॅर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया। इन व्यक्तियों की योगदान आख्या 23 मार्च 2026 को जिलाधिकारी बरेली को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजी गई थी। कृषि निदेशालय ने पत्र में स्पष्ट किया कि अभिलेख अप्रमाणित व असत्य है व उसकी वैधानिकता पर किसी प्रकार का विचार न किया जाए। निदेशालय ने यह भी बताया कि इस वर्क ऑर्डर पर निदेशक के हस्ताक्षर कूटरचित पाए गए हैं।
उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी के समक्ष लाया गया। इसमें संबंधित संस्था के खिलाफ भोजीपुरा थाना में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos