Bareilly News: प्रेम विवाह के छह माह बाद युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव, पति पर हत्या का आरोप
बरेली के कैंट इलाके में एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक चनेटी गांव निवासी 18 वर्षीय कोमल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अमित पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोमल ने करीब छह माह पहले बिहार निवासी अमित से प्रेम विवाह किया था। वह बरेली कॉलेज में पढ़ाई करती थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतका के पिता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से अमित दहेज की मांग को लेकर कोमल को परेशान करता था।
यह भी पढ़ें- बरेली छात्रा हत्याकांड: गला दबाकर ली जान, आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस से बोला- मैंने क्या गलत किया
परिजनों का आरोप है कि कोमल का शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में जुटी
सुभाष नगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति अमित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
प्रेम विवाह के बाद किया प्रताड़ित
कोमल और अमित की मुलाकात बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद विवाह किया था, लेकिन शादी के छह माह बाद ही यह दुखद घटना हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अमित ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। प्रताड़ना के कारण कोमल परेशान थी।