{"_id":"69d6bc5e57d1d00256097856","slug":"hpcl-murder-case-condition-of-main-accused-ajay-pratap-deteriorates-in-jail-bareilly-news-c-123-1-bdn1036-161196-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं दोहरा हत्याकांड: जेल में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं दोहरा हत्याकांड: जेल में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की जेल में हालत बिगड़ गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
आरोपी अजय प्रताप सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय की हालत गंभीर होते देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अजय प्रताप सिंह के दाहिने पैर में अब भी गोली फंसी हुई है, जिसके कारण उसे लगातार दर्द और संक्रमण की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल में उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों की सलाह पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। जरूरत पड़ने पर सर्जरी की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल कॉलेज परिसर में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
गौरतलब है कि 12 मार्च को दातागंज क्षेत्र स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने अजय प्रताप के सरेंडर करने पर पुलिस उसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए जंगल लेकर गई थी, वहां उसने अचानक हमला कर दिया था। इस पर हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों के घुटने में गोलियां लगी थीं।