सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Iftar shows political colour, Congress state president attacks the government

Bareilly News: इफ्तार में दिखा सियासी रंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Iftar shows political colour, Congress state president attacks the government
बहेड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इफ्तार पार्टी के दौरान भाजपा पर हमला बोला। फोटो स्रोत संव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह यहां कांग्रेस नेता सलीम अख्तर की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।
Trending Videos

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस रोजा इफ्तार जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी लोगों से मिलकर आपसी सौहार्द को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर संकट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी की समस्या बनी हुई है, लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गैस की कमी नहीं है, तो लोगों को दो-तीन दिन तक लाइन में लगकर सिलिंडर का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज में भाईचारा तोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है और कश्मीर मुद्दे पर भी उसने भारत का साथ दिया है। अयातुल्ला अली खामनेई के निधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले शोक व्यक्त किया, जबकि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया काफी देर से आई।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कपूर, असलम चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed