फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Independence Day was celebrated with great pomp in Bareilly

Independence Day 2025: जन-गण-मन से गूंजा बरेली, आजादी के मतवालों को अर्पित किए श्रद्धासुमन, किया ध्वजारोहण

Fri, 15 Aug 2025 07:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 07:56 PM IST
सार

बरेली में शहर से लेकर गांव तक आजादी के जश्न की धूम रही। शुक्रवार को सुबह से ही देशभक्ति के तराने गूंजने लगे। सरकारी और निजी संस्थानों पर तिरंगा फहराया। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन
Independence Day was celebrated with great pomp in Bareilly
डीएम एसएसपी ने तिरंगे को दी सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर शहर के हर घर, डगर से लेकर पार्कों तक देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। पुलिस, प्रशासन, समाजसेवी, व्यापारी, औद्योगिक संगठन, स्कूल, कॉलेज में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन


मंलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आयुक्त आवास में ध्वजारोहण किया। अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद पौधरोपण किया। कहा कि पड़ोसी देश में स्थिति खराब है, इसलिए सजग रहने की जरूरत है। यहां अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार अन्य अफसर मौजूद रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। ऑपरेशन सिंदूर के अधिकारी/सैनिकों का जिक्र करते हुए देश को विश्व गुरू बनाने की अपील की। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं पे देशभक्ति गीत गाए। सभी को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पुरानी जिला स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब खान बहादुर खान की मजार पर जाकर चादरपोशी, गुलपोशी की। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। 102, 108 एंबुलेंसकर्मियों ने जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता से ही देश का होगा विकास: धर्मपाल सिंह
जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने संयुक्त किया। शहरवासियों से आत्मर्निभर बनने पर जोर दिया। द्रौपदी कन्या इंटर काॅलेज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी की छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर सम्मानित किया। निशानेबाजी प्रतियोगिता विजेता अभय रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी, सिद्धार्थ गौतम सम्मानित हुए। 

पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित 
एसएसपी अनुराग पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसएसपी ने यूपी 112 मुख्यालय से बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए पीआरवी के सात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बारादरी के जोगी नवादा के विवादित स्थान के माहौल को ठीक कराने में सकारात्मक योगदान देने वाले संभ्रांत व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया है। 

हिमवीरों ने परेड निकालकर राष्ट्रध्वज को दी सलामी
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल बुखारा रोड स्थित परिसर में तृतीय वाहिनी के सेनानी पवन सिंह ने ध्वजारोहण किया। उप सेनानी जीडी कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में परेड ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तृतीय वाहिनी दंडपाल किशन चंद समेत अन्य हिमवीर मौजूद रहे। सेनानी ने हिमवीरों की डयूटी, कर्तव्य याद दिलाते हुए शौर्य, दृढ़ता, कर्म, निष्ठा के प्रति समर्पण भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

अग्निकांड से दोस्तों को बचाने वाले सुमित यादव सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पिछले वर्ष दिल्ली के एक अपार्टमेंट में आग लगने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए दो दोस्तों को बचाने वाले सुमित यादव को बहादुरी के लिए सम्मानित किया। घटना 27 अप्रैल 2024 को रोहिणी मिलनसार अपार्टमेंट प्रशांत विहार में हुई थी। सुमित ने शहरवासियों से लोगों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की।

ध्वजारोहण कर देश के विकास का लिया संकल्प
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उद्यमियों ने बरेली को उद्योग नगरी बनाने और देश के विकास में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। यहां कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, तनुज भसीन, सलिल बंसल व अन्य उद्यमी मौजूद रहे। 
 

ध्वजारोहण के बाद मेधावी और शिक्षक सम्मानित
रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी, स्कूल अध्यक्ष केपी गोयल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थी, पांच अध्यापकों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed