{"_id":"69bc54581bb4a97e830c418b","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-10-lakh-stolen-from-pradhans-house-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4615-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधान के घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधान के घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंचा बुजुर्ग का मामला, चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मीरगंज। गांव पहुंचा बुजुर्ग में बुधवार की देर रात चोर प्रधान के घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर दस लाख से अधिक रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।
पीड़ित ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल निवासी पहुंचा बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। तभी उनके घर में चोर दीवार के सहारे घुस आए और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपये नकद, दो सोने के तिलक, चार चूड़ी, नथ, दो सोने की चेन, चार चांदी के बिछुआ, दो जोड़ी खडुआ, एक जोड़ी पायल और एक चांदी का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया, जब चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। तभी खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सावित्री देवी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर सामान लेकर भाग गए। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग जाग गए। चोरों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने फोन से मीरगंज पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी तो सूचना पर मीरगंज पुलिस पहुंची और छानबीन की। इसके बाद पीड़ित मीरगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा : प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos