फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kasganj-Lucknow Aishbagh Express will run via Puranpur in Pilibhit

UP News: पीलीभीत के पूरनपुर होकर दौड़ेगी कासगंज-लखनऊ ऐशबाग एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Wed, 22 Jul 2026 05:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

 तराई क्षेत्र के लिए 26 जुलाई को कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पीलीभीत, बदायूं, बरेली, लखीमपुर और सीतापुर को लखनऊ से जोड़ेगी।

विज्ञापन
Kasganj-Lucknow Aishbagh Express will run via Puranpur in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई क्षेत्र के रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को रेल विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। आगामी 26 जुलाई को कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एवं पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद पूरनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


नई ट्रेन के संचालन से न केवल पीलीभीत और पूरनपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि बदायूं, कासगंज, बरेली, मैलानी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। रेलवे के इस फैसले को तराई क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन प्रतिदिन कासगंज से चलकर बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सीधा रेल संपर्क और मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को लगातार मिल रही नई सौगातें - केंद्रीय राज्यमंत्री
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। आधुनिक रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनों का संचालन, दोहरीकरण, विद्युतीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ देश का रेल नेटवर्क तेजी से विकसित हो रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को भी लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र की रेल संबंधी मांगों को रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार मजबूती से रखा गया। इसके परिणामस्वरूप नई रेल सेवाओं का संचालन, विभिन्न ट्रेनों का विस्तार, महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं में वृद्धि और वर्षों से लंबित कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। पीलीभीत, पूरनपुर और मैलानी क्षेत्र को बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से सबसे अधिक लाभ दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं, व्यापारियों, किसानों, सरकारी एवं निजी कर्मचारियों और मरीजों को मिलेगा। लखनऊ, बरेली और तराई क्षेत्र के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और समयबद्ध हो जाएगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नया बल मिलेगा।

रेलवे ने जारी की समय सारिणी
रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4:20 बजे कासगंज से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 6:13 बजे बरेली, 6:55 बजे पीलीभीत, 7:18 बजे पूरनपुर, 7:35 बजे मैलानी, 9:25 बजे सीतापुर पहुंचते हुए 10:52 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी।

वापसी में 15311 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे ऐशबाग से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:15 बजे सीतापुर, 6:40 बजे मैलानी, 6:58 बजे पूरनपुर, 7:33 बजे पीलीभीत, 8:08 बजे बरेली, 9:05 बजे बदायूं होते हुए रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
ट्रेन का नियमित ठहराव उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर होगा। इसका संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed