सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man from another community broke into a house and misdeeds woman in Bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

man from another community broke into a house and misdeeds woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में एक महिला के घर में घुसे दूसरे समुदाय के युवक को घर में जाने से रोकने की कोशिश की। इससे बौखलाए आरोपी ने महिला की बहन के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदाय का बीच का मामला होने पर गांव में हालत तनावपूर्ण बन गए हैं। 

Trending Videos


इलाके के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उसका व उसकी बहन का घर पास में है। दोनों घरों के बीच में दीवार है, जिसमें एक गेट बना हुआ है। पीड़िता ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उसकी बहन के पति की सात माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन के घर आनंद नाम का युवक आए दिन आता था। उसकी बहन की गैरमौजूदगी में भी वह पूरे दिन अकेले में घर में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 18 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आनंद उसके घर में घुस आया और उसे बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार में उससे 39 हजार रुपये वसूल लिए।

घर में नमाज पढ़ता मिला तो बोला- तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो
महिला के मुताबिक एक दिन शाम को आनंद उर्फ इकरार उसकी बहन के घर में अकेला ही था। वह घर में नमाज पढ़ने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है, उसका असली नाम नाम इकरार है। वह भी अपना धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने यह बात अपनी बहन को बताई तो वह उस पर आग बबूला हो गई। कहने लगी कि वह आनंद उर्फ इकरार से शादी करना चाहती है, इसलिए ऐसा आरोप लगा रही है। 

महिला की बहन ने अपने पड़ोसियों को पूरी बात बताई। 12 मार्च को आनंद दोबारा घर आया तो पड़ोसियों ने उसे नमाज पढ़ते वक्त पकड़ लिया। इसके बाद गांव में दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। महिला की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आनंद उर्फ इकरार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed