सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Constable Sent to Police Lines for Failing to Salute SP South Anshika Verma in Bareilly

Bareilly News: नए सिपाही ने नहीं किया सैल्यूट तो एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा हुईं नाराज, पुलिस लाइन भेजा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के आंवला थाने में तैनात नए सिपाही ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सैल्यूट नहीं किया। इस पर एसपी ने पुलिस लाइन में सिपाही का 15 दिन का प्रशिक्षण और कराने का निर्देश दिया है। हालांकि सिपाही ने सादा कपड़ों की वजह से न पहचान पाने की बात कही है। 

New Constable Sent to Police Lines for Failing to Salute SP South Anshika Verma in Bareilly
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया आंवला थाने का मुआयना। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के आंवला थाने का मुआयना करने पहुंचीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को गेट पर तैनात रिक्रूट सिपाही परमवीर ने अभिवादन (सैल्यूट) नहीं किया। इस पर एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में सिपाही का 15 दिन का प्रशिक्षण और कराने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर यह आदेश वायरल हो रहा है।

Trending Videos


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा इन दिनों अपने क्षेत्र के थानों का मुआयना कर रही हैं। नौ मई को वह आंवला थाने का निरीक्षण करने पहुंची थीं। वहां सीओ आंवला नितिन कुमार, कोतवाल बीनू चौधरी व अन्य स्टाफ पूरी तैयारी से मुस्तैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि एसपी उस दौरान अपनी वर्दी में नहीं थीं। हालांकि वह सरकारी वाहन और स्टाफ के साथ थीं। इस दौरान थाने के गेट पर हाल ही में चयनित रिक्रूट आरक्षी परम सिंह तैनात था। परम सिंह ने उन्हें अभिवादन नहीं किया। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारी को टोका कि अधिकारियों का अभिवादन करने का तरीका भी वह अपने सिपाही को नहीं सिखा सके।

इंस्पेक्टर और आरक्षी ने दी सफाई
इंस्पेक्टर ने सफाई दी कि आरक्षी हाल ही में प्रशिक्षण लेकर नई तैनाती में आया था। इस पर एसपी ने आदेश दिया कि आरक्षी को 15 दिन के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेजा जाए। वहां वह ड्रिल अभ्यास और उच्चाधिकारियों का अभिवादन करने संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इस मामले में कोतवाल ने परम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा तो उसने सफाई दी कि वह सादा कपड़ों की वजह से एसपी को पहचान नहीं सका। उसे माफ कर दिया जाए। फिलहाल मंगलवार से उसे पुलिस लाइन रवाना कर दिया गया है।

वायरल आदेश की भाषा से प्रशिक्षण पर सवाल
एसपी के हस्ताक्षर से जारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कई लोग इसे पुलिसकर्मियों के लिए सबक मान रहे हैं। विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कदम को जरूरी बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे अव्यवहारिक बताया है। दरअसल आदेश में लिखा है कि अभिवादन न करने से प्रतीत होता है कि इस आरक्षी को उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसलिए आरक्षी परम सिंह को अतिरिक्त प्रशिक्षण लेना जरूरी है।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि परम सिंह नया आरक्षी है। नए आरक्षियों में इस तरह की कई और जानकारियों का अभाव रहता है जो उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाकर पूरा कराया जाता है। यह भी विभाग की सामान्य प्रक्रिया है, इसे सजा के तौर पर देखना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed