सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officer accused of killing mother-in-law and brother-in-law killed in encounter, two policemen also injured

Bareilly News: सास-साले का हत्यारोपी अफसर मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
Officer accused of killing mother-in-law and brother-in-law killed in encounter, two policemen also injured
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत में सास-साले की चाकू से गोदकर हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह सहारा ग्राउंड में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपी की ओर से करीब 10 फायर किए गए, जिसमें दो सिपाही घायल हुए। एक गोली इज्जतनगर थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी उनके वाहन में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में अफसर को दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर राशिद खां के घर पर चल रही पंचायत के दौरान इसी मोहल्ले के अफसर खां उर्फ बोरा ने सास आसमां (50), साले आदिल (19) और पत्नी सायमा (24) को चाकू से गोद दिया था। निजी अस्पताल में आसमां और आदिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि सायमा का इलाज अभी चल रहा है। वारदात के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने इज्जतनगर थाना प्रभारी, एसओजी और सर्विलांस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मुड़िया अहमद की ओर गया है और वह किसी घटना की फिराक में है। पुलिस सुबह करीब पौने छह बजे सैदपुर मोड़ के करीब पहुंंची तो आरोपी सहारा ग्राउंड की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही अफसर खां ने पिस्टल से कई राउंड फायर किए। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही रुपेंद्र और अनुराग तिवारी भी घायल हुए हैं। दोनों के हाथ से गोली छूकर निकली है। पुलिस ने मौके से इटली मेड 32 बोर की ऑटोमैटिक पिस्टल, हत्या में प्रयुक्त चाकू, चार कारतूस के साथ ही 10 खोखे भी बरामद किए।
वर्जन :
तीन पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि अफसर खां अस्पताल में भर्ती पत्नी पर हमला कर सकता है। पुलिस टीमें हर संभव स्थान पर आरोपी की तलाश कर रही थी कि सुबह मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल से पुलिस पर ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में अफसर खां को भी दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। - अनुराग आर्य, एसएसपी


इनसेट-------
ऐसी तेजी पहले दिखाती पुलिस तो बच जातीं तीन जानें

बरेली। रहपुरा चौधरी में सोमवार को हुई घटना ने पुलिस की सक्रियता को भी कठघरे में खड़ा किया। मंगलवार सुबह घटना के 17 घंटे बाद ही पुलिस ने जिस तत्परता का परिचय देते हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर खां को मुठभेड़ में ढेर किया उससे भी सवाल उठे कि पुलिस ने ऐसी तेजी पहले क्यों नहीं दिखाई। मृतक आसमां और आदिल के परिजनों ने भी कहा कि यदि पुलिस इस तरह से कार्रवाई पहले करती तो शायद तीन जानें बच जातीं। एक बाद एक दो बार शिकायत करने के बावजूद इज्जतनगर पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई। काश, पुलिस पहले चेत जाती। ब्यूरो

...............................


पुलिस ने उसे मारकर बिल्कुल सही किया
पति अफसर खां के एनकाउंटर के बाद की अस्पताल में भर्ती रहपुरा चौधरी निवासी सायमा ने कहा कि पुलिस ने उसे मारकर बिल्कुल सही किया। मुझे ऐसे आदमी से कोई मतलब नहीं। उसी की वजह से आज मेरी ये हालत है। शादी के बाद से अभी तक उसने कभी एक दिन भी खुशी से नहीं बिताया। हर दिन मारता-पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed