सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People beat a young man after seeing him with women from another community in bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय की महिलाओं संग देखकर युवक को सरेराह पीटा, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय की महिला और युवती से बात कर रहे युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

People beat a young man after seeing him with women from another community in bareilly
आरोपियों ने युवक को सड़क पर पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय की महिलाओं से परिचय होने की वजह से सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक की घेरकर पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में एक्स पर शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मांडा निवासी अनिल कुमार दिवाकर ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को बताया कि 27 मार्च की दोपहर वह अपनी बाइक ठीक कराने जादौंपुर गए थे। इस दौरान रेलवे फाटक बंद हो गया। वह रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके गांव की निवासी दूसरे समुदाय की महिला और एक युवती यहां मिल गईं। महिला गांव के रिश्ते में अनिल की भाभी और युवती बहन लगती है। वह दोनों अनिल से बातचीत करने लगीं। इस दौरान जादौंपुर के ही चार-पांच व्यक्ति आ गए। उन लोगों ने बिना पूछताछ किए उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।

महिलाओं के साथ अभद्रता की
महिला व युवती ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और डांटकर वहां भगा दिया। जैसे-तैसे अनिल जान बचाकर घर पहुंचे। अनिल ने बताया कि हमलावरों के डर की वजह से वह इतना घबरा गए कि थाने में तहरीर भी नहीं दी।

पुलिस से एक्स पर की गई शिकायत 
इस दौरान हिमांशु पटेल नाम के युवक ने एक्स पर उनकी पिटाई का वीडियो डालकर शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रविवार को अनिल को बुलवाया और घटना के बारे में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed