सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Residents of Subhash Nagar grapple with encroachment and waterlogging.

Bareilly News: अतिक्रमण और जलभराव से जूझ रहे सुभाषनगर के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Subhash Nagar grapple with encroachment and waterlogging.
विज्ञापन
बरेली वार्ड 21 सुभाषनगर के लोग जलभराव व अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या दशकों से है। अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया। नाथ कॉरिडोर का धीमा काम भी लोगों को लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। रामलीला मैदान में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में नागरिकों ने ये समस्याएं साझा कीं।
Trending Videos

ओमेंद्र यादव ने बताया कि जलभराव की समस्या से करीब 1.25 लाख की आबादी प्रभावित रहती है। सुभाषनगर पुलिया से रोज हजारों लोग निकलते है। हल्की बरसात में ही वहां जलभराव होने से आवागमन ठप हो जाता है। लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। पूरे शहर के नालों का पानी सुभाषनगर की ओर मोड़ दिए जाने से जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र बजाज ने बताया कि सुभाषनगर में रोड बन रही है, लेकिन बाजार में कोई सुलभ शौचालय नहीं है। इस कारण व्यापारियों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुभाषनगर में तमाम ट्रांसफार्मर लगे हैं। खराब होने पर शिकायत के लिए बदायूं रोड पर जाना पड़ता है। ललित मोहन जोशी ने बताया कि वार्ड में कुत्तों, बंदरों व सांड़ों का आतंक है, लेकिन इन्हें पकड़वाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोग कई बार पार्षद व निगम में मामले की शिकायत कर चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
पूनम सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिनके घर में आरओ नहीं लगा है, उनको पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। हर महीनों हजारों रुपये का अतिरिक्त व्यय हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जलकल विभाग के अफसर देखने तक नहीं आए। सुबह-शाम सिर्फ एक-एक घंटे ही पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पार्क बनवाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान रिषभ, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
नागरिक बोले- समस्याओं का समाधान कराएं अफसर
सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। अगर आरपीएफ के बराबर से एक नाला बना दिया जाए तो समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी। - मनोज श्रीवास्तव
मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। लोग दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर सामान रख देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। - विकास भार्गव

रामलीला मैदान के आसपास गोबर पड़ा रहता है। सफाई नायक से कई बार इस बारे में बताया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - अजय शुक्ला

1.25 लाख आबादी को जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है। एक बड़ा नाला बनवा दिया जाए तो जलभराव से निजात मिल सकती है। - आलोक तायल, पूर्व पार्षद

पार्षद बोलीं- लगातार कर रहे काम
जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नाथ कॉरिडोर समेत कई विकास के काम यहां पर चल रहे हैं। तपेश्वरनाथ मंदिर के पास नया पार्क भी बनवाया जा रहा है। गंदे पानी की समस्या के निस्तारण के लिए जलकल विभाग से कहा जाएगा। - शालिनी वर्मा, पार्षद वार्ड 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed