सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Resolution taken to make rivers uninterrupted

Bareilly News: नदियों को अविरल करने के लिए लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Resolution taken to make rivers uninterrupted
विज्ञापन
बरेली। गंगा समग्र संस्थान की ओर से दिल्ली के एक स्कूल में तीन दिवसीय कार्यकर्ता संगम का आयोजन किया गया। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, गंगा समग्र के संगठन मंत्री रामाशीष, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, महामंत्री डॉ. आशीष गौतम ने किया। संस्था के बरेली के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में गंगा और उससे जुड़ी समस्त नदियों, तालाबों व जलस्रोतों की अविरलता और निर्मलता के संकल्प को सशक्त करने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विशिष्ट अतिथि संत प्रदीप महाराज रहे। कार्यक्रम में डॉ. रविशरण सिंह चौहान, पूनम सिंह, हरिदास शर्मा आदि मौजूद रहेे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed