{"_id":"698885f7aaa9b4d67703235a","slug":"sister-in-law-filed-a-false-complaint-with-the-police-her-brother-in-law-died-of-shock-in-bareilly-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साली ने पुलिस से कर दी फर्जी शिकायत, सदमे में जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साली ने पुलिस से कर दी फर्जी शिकायत, सदमे में जीजा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में एक शख्स की मौत के बाद उसकी पत्नी ने अपनी सगी बहन और उसके बच्चों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बहन ने पुलिस से उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायतें कर दी थीं, जिससे सदमे में उनकी मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में एक युवती ने अपने जीजा के खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। इससे अवसाद में आए जीजा की मौत हो गई। अब मृतक की पत्नी ने अपनी सगी बहन और उसके बच्चों व दामाद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
शिव स्टेट कॉलोनी निवासी चमनजहां ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उसकी बहन मुशर्रत, मुशर्रत की पुत्री रिफा खान, दामाद अली अदनान, बेटे कामरान खान ने शगुफ्ता व अजीज के साथ मिलकर उनके घर आकर झगड़ा किया। बीचबचाव करने पर इन लोगों ने चमनजहां के बेटों पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी बेटी-दामाद को दिए रुपये
चमनजहां का आरोप है कि मुशर्रत ने बीसी का रुपया हड़पकर अपनी बेटी और दामाद को दे दिया। जब कोई भी मुशर्रत से रुपये मांगता है तो कह देती है कि मेरी बहन पर मेरे दस लाख रुपये हैं, जब वह देगी तो लौटा दूंगी।
आरोप है कि मुशर्रत ने अपने जीजा (चमनजहां के पति) के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से फर्जी शिकायतें कीं। इससे चमन के पति की सदमे में मौत हो गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।