सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven railway sections spanning 363 km within the Izzatnagar Division will undergo doubling

Railway News: इज्जतनगर मंडल के 363 किमी के सात रेलखंडों का होगा दोहरीकरण, जल्द तैयार होगी डीपीआर

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर मंडल के सात रेलखंडों के दोहरीकरण के सर्वे को हरी झंडी दे दी है। फाइनल लोकेशन सर्वे के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। सर्वे के लिए बजट जारी कर दिया गया है। 

Seven railway sections spanning 363 km within the Izzatnagar Division will undergo doubling
इज्जतनगर मंडल कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल के सात रेलखंडों का दोहरीकरण कराया जाएगा। फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए सरकार ने 34.22 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी। इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि उत्तराखंड में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। आने वाले समय में इज्जतनगर मंडल के तहत संचालित होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। 

Trending Videos


उन्होंने बताया कि अनवरगंज कानपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस और काठगोदाम व टनकपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस प्रस्तावित हैं। कानपुर अनवरगंज-कासगंज  और कासगंज-मथुरा के बीच भी दोहरीकरण को स्वीकृति मिल गई है। आने वाले वर्षों में इज्जतनगर मंडल यात्री सुविधाओं, सुरक्षा  संरक्षा और समयबद्धता में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। रेलवे बोर्ड ने 212 किलोमीटर के बरेली पीलीभीत मैलानी-सीतापुर रेल लाइन के दोहरीकरण के सर्वे को हरी झंडी देते हुए एफएलएस के लिए बजट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाइनों का होगा सर्वे

  • भोजीपुरा-लालकुआं - 65 किलोमीटर
  • काठगोदाम-लालकुआं - 22 किलोमीटर
  • रामपुर-लालकुआं - 66 किलोमीटर
  • भोजीपुरा बाइपास - 14 किलोमीटर
  • भोजीपुरा-बरेली सिटी - 16 किलोमीटर
  • कासगंज-मथुरा - 105 किलोमीटर
  • पीलीभीत-मैलानी - 68 किलोमीटर

अब तक इज्जतनगर मंडल के पास एकल लाइनें
इज्जतनगर मंडल के तहत 1100 किलोमीटर की रेल पटरियां आती हैं। अब तक मंडल की सभी लाइनें एकल ही हैं। इज्जतनगर मंडल से बंगलूरू, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल, कोलकाता, लखनऊ, गोरखपुर आदि स्थानों के लिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लाइनों का दोहरीकरण होने से बरेली के अलावा उत्तराखंड के कई जिलों, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर, कासगंज, अनवरगंज, मथुरा, काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर आदि जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि इस बार बजट में इज्जतनगर मंडल की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। सात रेलखंडों के दोहरीकरण के लिए एफएलएस जल्द शुरू करा दिया जाएगा। कासगंज-अनवरगंज और बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर रेल लाइन का भी दोहरीकरण कराया जाएगा। इससे यूपी और उत्तराखंड को देश भर के राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed