{"_id":"69b64930fc7e6fb1fb09ecb3","slug":"shri-ram-procession-was-taken-out-with-great-pomp-and-grandeur-in-bareilly-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, शहरवासियों ने फूल बरसाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, शहरवासियों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला के क्रम में शनिवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। फूलों से सजाए गए रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप निकले तो शहर के लोगों ने फूलों से स्वागत किया।
धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम जी ने विभीषण को वहां का राजा बना दिया। सीता, लक्ष्मण और अन्य लोगों के साथ पुष्पक विमान पर सवार होकर प्रभु राम अयोध्या आए तो जोरदार स्वागत हुआ। इसी संदर्भ को लेकर शनिवार को शहर में धूमधाम के साथ श्री राम शोभायात्रा निकाली गई। शहरवासियों ने फूल बरसाकर इसका स्वागत किया।
Trending Videos
ब्रह्मपुरी स्थित लीलास्थल पर महापौर उमेश गौतम ने आरती कर श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा ब्रह्मपुरी से मलूकपुर चौराहा होते हुए वापस श्री नृसिंह मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सजे हुए लकड़ी के रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप विराजमान थे। जगह-जगह श्रद्धालु उनको तिलक लगाकर पूजा-अर्चना करने के साथ आरती उतार रहे थे। हर तरफ फूल बरस रहे थे। रथ पर सवार पदाधिकारी प्रसाद वितरण कर रहे थे। इस शोभायात्रा में सोलह रथ, डीजे, दो ढोल, दो बैंड और नौ झांकियां शामिल रहीं। इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र फूलों से सजी नाव के आकार की कार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि शाम को साहूकारा क्षेत्र में भरत मिलाप की लीला हुई। कल राज्याभिषेक के साथ लीला संपन्न होगी। शोभायात्रा में श्री रामलीला सभा के विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज मिश्रा, अनिल पाटिल, पारस रस्तोगी, पंडित अंशु शर्मा, लवलीन कपूर, धीरज दीक्षित, महेश पंडित, राधाकृष्ण रस्तोगी सहित तमाम पदाधिकारी और रामभक्त शामिल रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से बिहारीपुर खत्रियान में शिविर लगाकर स्वागत किया गया। भगवा परिषद के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी दिवंगत ओम प्रकाश आर्य मार्ग पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पीस कमेटी की ओर से मलूकपुर, नावल्टी चौराहा, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज तिराहे पर स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से बिहारीपुर खत्रियान में शिविर लगाकर स्वागत किया गया। भगवा परिषद के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी दिवंगत ओम प्रकाश आर्य मार्ग पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पीस कमेटी की ओर से मलूकपुर, नावल्टी चौराहा, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज तिराहे पर स्वागत किया गया।