सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strong winds and rain destroyed crops and disrupted power supply.

Bareilly News: तेज हवा और बारिश से फसलें बिछीं, चरमराई बिजली आपूर्ति

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Strong winds and rain destroyed crops and disrupted power supply.
विज्ञापन
भुता/मीरगंज/शीशगढ़/शेरगढ़। कस्बों और देहात क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज हवा और बारिश से जगह-जगह गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें बिछ गईं तो कुछ जगहों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इससे एक तरफ जहां किसान चिंतित दिखे। वहीं, दूसरे तरफ बिजली गुल होने के बाद लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos

भुता कस्बे के क्षेत्र में किसानों ने कहा कि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। अगर कुछ दिन मौसम और साथ दे जाता तो उन्हें नुकसान नहीं होता। यहां अधिकतर किसानों ने सरसों और गेहूं की फसलें की हैं। शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपौली, लखीमपुर रजपुरा रम्पुरा, नगरिया कला, डेलपुर, नूराबाद समेत आसपास के कई गांवों में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं, जिन किसानों की सरसों की फसल पहले से कटी हुई खेत में पड़ी थी। उन्हें उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिपौली निवासी कृषक महेंद्र पाल और जागन लाल सहित अन्य किसानों ने चिंता जताई। यही हाल शीशगढ़ और अलीगंज में भी रहा। तेज हवा से खेतों में गेहूं व सरसों की फसल खराब होने का डर किसानों को सताने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई तो फसल को अधिक नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

आम के बौर भी होंगे प्रभावित
अलीगंज। कस्बे के किसान रविंद्र सिंह का कहना है कि मौसम के इस मिजाज के बीच अगर तेज हवा चलती है तो आम के पेड़ों पर लगे बौर गिर जाएंगे। इसके अलावा कुछ पेड़ों में छोटे-छोटे फल भी लग रहे हैं। वह भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि तेज हवा व बरसात से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है तो इसकी प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत टोल फ्री नंबर, बैंक व जिला कृषि अधिकारी ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। इससे फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
--
बढ़ी ठिठुरन, ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे लोग

किसानों ने तेज हवा और बारिश से नुकसान की आशंका जताई है। बारिश से ठिठुरन भी बढ़ गई। लोग शाम में ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
---------------------------------
तेज हवा से करनपुर फीडर शाम तक ठप

कस्बे में बिजली आपूर्ति बहाल, गांवों में फॉल्ट को खोजने में जुटे कर्मी
मीरगंज। शुक्रवार को बदले मौसम ने मीरगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा और बारिश से सुबह से ही कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कस्बे से लेकर देहात तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर करीब दो बजे तक विद्युत निगम ने कड़ी मशक्कत के बाद कस्बे की बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन देहात क्षेत्र के करनपुर फीडर से जुड़े गांवों में शाम तक अंधेरा पसरा रहा। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के जेई सोम प्रकाश ने बताया कि खराबी को दूर करने में टीम जुटी हुई है। संवाद
---
एचटी लाइन ब्रेकडाउन होने से सिरौली में बिजली गुल

सिरौली। आंवला से सिरौली क्षेत्र की बिजली आपूर्ति के लिए आ रही 33 केवी एचटी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद जब फाॅल्ट नहीं मिला तो बिजली कर्मियों ने पर्व को देखते हुए चार घंटे बाद दोपहर एक बजे बरसेर फीडर से जोड़कर सिरौली की आपूर्ति चालू की। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा और बारिश से कस्बा सहित देहात क्षेत्र में सुबह ही बिजली गुल हो गई थी। एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि गेहूं काटने के बाद एचटी लाइन में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed