पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subhash Nagar culvert closed for 15 days many people affected in Bareilly

Bareilly News: सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, 25 हजार लोग प्रभावित, पहले दिन ही हुई परेशानी

Tue, 07 Jul 2026 01:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 01:49 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर के स्थानीय निवासियों के लिए आने वाले 15 दिन भारी मुश्किलों भरे होने वाले हैं। नाला सफाई के चलते सुभाषनगर पुलिया को 15 दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे पहले दिन ही लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
Subhash Nagar culvert closed for 15 days many people affected in Bareilly
सुभाषनगर पुलिया बंद होने से लोगों को आवागमन में हुई दिक्कत। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर पुलिया को आगामी 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला सफाई अभियान चला रहा है। पुलिया बंद होने से पहले दिन ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


चौपुला पुल के साथ ही सुभाषनगर की गलियों में जाम की स्थिति रही। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से बाइक सवार निकलने लगे, जिस पर आरपीएफ ने उन्हें रोका। इस मार्ग के बंद होने से सुभाषनगर और आसपास के करीब 25 हजार लोगों को सीधे तौर पर परेशानी होगी।
विज्ञापन


आवाजाही पर असर
इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। लोगों को अब बदायूं रोड होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ेगा। इस वैकल्पिक मार्ग से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाला सफाई जरूरी 
नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि चौपुला पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण इस पुलिया को पहले बंद नहीं किया गया था। नाला सफाई के लिए इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिया बंद होने से सुभाषनगर की तंग गलियों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहने की आशंका है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून और सामान्य दिनों में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए यह सफाई बेहद जरूरी है। इससे क्षेत्रवासियों को भविष्य में घुटने भर पानी से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed