सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teams depart for the 28th Sub-Junior National Sepak Takraw Championship

Bareilly News: 28वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Teams depart for the 28th Sub-Junior National Sepak Takraw Championship
विज्ञापन
बरेली। रांची में होने वाली 28वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की बालक और बालिकाओं की दोनों टीमें बरेली जंक्शन से रवाना हुई। प्रतियोगिता में टीम, एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक आनंद के मार्गदर्शन में व संयुक्त सचिव तान सिंह के नेतृत्व में हिस्सा ले रही है।
Trending Videos

स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतर रहीं दोनों टीमों के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण की कोच मीना कुमारी, कोच रामकुमार और कोच बीए शर्मा भी मौजूद हैं। रवानगी के अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। तान सिंह और एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सिरिया ने 15 बालक और 10 बालिका खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों में ये खिलाड़ी शामिल
बालकों की टीम में बरेली के कृष्णा चावला, बादल, अनमोल, कृष्णा सागर, अक्षत, दिग्विजय, समर, देवांश, बागपत के शिवा, राहुल, जयंत, शाहजहांपुर के देवांश, वैभव, लखीमपुर के अभिमान और महोबा के सिद्धांत शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग की टीम में बरेली से मान्या, तेजस्वी, अनुष्का, आकांक्षा, आरोही, दीक्षा, प्रतिभा, विभूति और मेरठ से सोनाक्षी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed