{"_id":"69bc5832c4289571040f682d","slug":"the-pace-of-the-nipun-bharat-mission-is-slow-the-district-is-at-40th-place-in-the-state-bareilly-news-c-4-bly1053-846655-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निपुण भारत मिशन की रफ्तार सुस्त, प्रदेश में 40वें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निपुण भारत मिशन की रफ्तार सुस्त, प्रदेश में 40वें स्थान पर जिला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 427 स्कूल ही अब तक निपुण की सूची में शामिल हो पाए
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा में सुधार और बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन की जिले में रफ्तार सुस्त है। प्रदेश की सूची में जिला 40वें स्थान पर है। जिले के 427 स्कूल ही निपुण की सूची में शामिल हो पाए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के 82 मूल्यांकित स्कूलों में से केवल दो स्कूल ही निपुण की श्रेणी में आ पाए हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लॉकों की तुलना में भी खराब है। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी ने शानदार सक्रियता दिखाते हुए 46 प्रतिशत स्कूलों को निपुण घोषित कराकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आलमपुर जाफराबाद भी 29 प्रतिशत के साथ बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है।
मझगवां के 27 प्रतिशत, भोजीपुरा के 26 प्रतिशत और क्यारा व मीरगंज के 25-25 प्रतिशत विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं। रामनगर (11 प्रतिशत), शेरगढ़ (13 प्रतिशत) और बहेड़ी व नवाबगंज जैसे क्षेत्र अभी भी 16 प्रतिशत के निचले स्तर पर अटके हुए हैं। असेसमेंट रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि अधिकांश ब्लॉकों में निपुण स्कूलों की संख्या 20 से 30 प्रतिशत के बीच ही सिमट कर रह गई है। संवाद
Trending Videos