{"_id":"69bc60f91dcc8399e405bf3e","slug":"the-stadium-team-won-the-girls-basketball-and-volleyball-competitions-bareilly-news-c-4-bly1053-846702-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका वर्ग बास्केटबॉल व वॉलीबॉल में स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका वर्ग बास्केटबॉल व वॉलीबॉल में स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही जनपद स्तरीय जूनियर बालक व बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार देर शाम समापन हुआ। इस दौरान बालिका वर्ग बास्केटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
बास्केटबॉल बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता में छह-छह टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच हुए फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया, लेकिन स्टेडियम टीम ने बेहतर तालमेल और सटीक शॉट्स के दम पर 16-09 से जीत दर्ज की।
बालक वर्ग के फाइनल में बिशप कॉनराड और राधा माधव स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में बिशप कॉनराड ने 26-19 से जीत हासिल की। वॉलीबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में भी छह टीमों ने हिस्सा लिया। स्टेडियम और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच हुए फाइनल मुकाबले में पहला सेट 26-24 के करीबी अंतर से स्टेडियम के पक्ष में गया। दूसरे सेट में भी स्टेडियम टीम ने लय बनाए रखते हुए 25-18 से जीत दर्ज की।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता अरोरा व अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय भी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos