फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft worth lakhs after breaking into a jewellery shop.

Bareilly News: सराफा की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Mon, 13 Jul 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs after breaking into a jewellery shop.
सीबीगंज। सराफ की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व गल्ले में रखे बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया निवासी रूपकिशोर रस्तोगी की सराफा की दुकान सीबीगंज के गांव दौली रघुबर दयाल में मठिया के पास है। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद कुमार को रविवार को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रही। शनिवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन कॉल पर सूचना दी कि दुकान की दीवार की ईंटें निकली हुई हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दीवार की एक साइड से लिंटर के पास नकब लगा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान का ताला खोला तो तिजोरी का लॉक टूटा हुआ था। तिजोरी में रखे दो किलो चांदी के नए आभूषण, दस ग्राम सोने की लौंग व कान की बाली आदि आभूषण गायब थे। गल्ले में रखे करीब बीस हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान से भी नकदी-जेवर चोरी
इसी गांव के निवासी तहसील खान ने बताया कि उनकी पत्नी तबस्सुम बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। वह भी पत्नी के साथ अस्पताल में थे। मकान पर ताला पड़ा था। चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। फिर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे आठ हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। जब वह अस्पताल से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने भी घटना की तहरीर दी है।

शाही के गांव में भी नकब लगाकर चोरी
शाही। गांव तुरसापट्टी के घर में भी चोरों ने नकब लगा दिया। चोर इस घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना दी तो शाही थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed