फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three-day Urs-e-Razvi begins with flag-hoisting ceremony held amidst rain in bareilly

Urs e Razvi: बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज, बारिश के बीच हुई परचम कुशाई की रस्म

Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को उर्स ए रजवी का आगाज हो गया। रिमझिम बारिश के बीच परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इस मौके पर शहर में परचमी जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय उर्स शुरू हो गया।   

विज्ञापन
Three-day Urs-e-Razvi begins with flag-hoisting ceremony held amidst rain in bareilly
उर्स ए रजवी का आगाज - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के विश्व प्रसिद्ध सुन्नी आलिम आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज बृहस्पतिवार को परचम कुशाई से हुआ। रिमझिम बारिश के बीच दरगाह प्रमुख व सज्जदानशीन ने रजा का परचम लहरा कर यह रस्म अदा की।

विज्ञापन




सुबह दरगाह पर कुरान ख्वानी के बाद अकीदतमंदों की हाजिरी का सिलसिला शुरू हो गया था। देश-विदेश के हजारों जायरीन की आमद के बीच चादरों के जुलूस भी दरगाह पहुंचते रहे। दोपहर बाद सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की कयादत में आजमनगर स्थित अल्लाह बख्श के निवास से परचमी जुलूस रवाना हुआ जो कदीमी रास्तों से होते हुए आला हजरत दरगाह पहुंचा। 
विज्ञापन


रिमझिम बारिश के बीच हुई रस्म
वहां सलामी देने के बाद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की कयादत में बिहारीपुर, जिला परिषद के रास्ते परचमी जुलूस उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज मैदान पहुंचा। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने परचम कुशाई की रस्म अदा करते हुए तीन दिवसीय उर्स का एलान किया। इस दौरान रिमझिम बारिश होती रही। बारिश में भी जायरीन का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

108वें उर्स पर पेश की 180 मीटर की चादर और 108 टोकरी फूल
108वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर तिलियापुर से 108 मीटर लंबी चादर और अटा कायस्थान से्र 108 टोकरी फूल दरगाह पर पेश किए गए। अकीदतमंद पहले आला हजरत वेलफेयर ट्रस्ट के सदर मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी के पास पहुंचे। उन्होंने दुआ करके चादरों के जत्थों को दरगाह की ओर रवाना किया। 

जुलूस में मौलाना इमरान हस्सानी, डॉ. शाहरोज, शेख सैयद उर्फी, गुल हसन कुरैशी, मौलाना अबरार, फारूख तहसीनी, बल्लू, शाह खान, मोहम्मद नजीम रजा, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद सगीरउदीन मौजूद रहे।

इधर, आला हजरत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जायरीन की सहूलियत के लिए संस्था कार्यालय पर मेडिकल कैंप व मेडिसिन बैंक का उद्घाटन किया गया। मीडिया प्रभारी आलीशान ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को नमाज के बाद दरगाह पर फूलों की चादर और सेहरा पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed