सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three-tier Panchayat elections: One lakh duplicate voters will be removed from the list

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : सूची से बाहर किए जाएंगे एक लाख डुप्लीकेट मतदाता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: One lakh duplicate voters will be removed from the list
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 1,07,402 मतदाता बाहर किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 9.18 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। इसकी अब तक की जांच में पता लगा है कि 1,07,402 मतदाताओं की या तो मृत्यु हो चुकी है या उनके नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज है।
Trending Videos


पुनरीक्षण व 23 दिसंबर को मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद दावे व आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण किया गया। अब आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच कराई जा रही है। बीएलओ व सुपरवाइजर ने घर-घर जाकर जांच की। आयोग से मिली 9,18,288 संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची में से 7,86,938 मतदाता वैध पाए गए। डुप्लीकेट पाए गए 1,07,402 मतदाताओं के नाम काटने की प्रक्रिया चल रही है। 15 अप्रैल को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ड्राफ्ट प्रकाशन के समय जिले में मतदाताओं की संख्या 23,38,753 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यारा में काटे जाएंगे सर्वाधिक 16,337 नाम
क्यारा ब्लॉक में सर्वाधिक 16,337 नाम काटे जाएंगे। आलमपुर जफराबाद में 6,464, रामनगर में 5,470, मझगंवा में 7,633, बिथरी चैनपुर में 9,319, भोजीपुरा में 8,127, फतेहगंज पश्चिमी में 4,621, नवाबगंज में 4,647, भदपुरा में 3,675, दमखोदा में 6,876, शेरगढ़ में में 6,482, फरीदपुर में 7,997, भुता में 8,450, मीरगंज में 5,707 वोटरों के नाम काटे जाएंगे।
वर्जन
आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच में एक लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर पाए गए। उनके नाम काटे जाएंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। - सतीश मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed