{"_id":"6a18192469adbe411e052491","slug":"two-pickpockets-caught-by-police-in-bareilly-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यक्ष एप और सीसीटीवी के जरिये पकडे़ गए दो जेबकतरे, पूछताछ में कई घटनाएं कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यक्ष एप और सीसीटीवी के जरिये पकडे़ गए दो जेबकतरे, पूछताछ में कई घटनाएं कबूली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 28 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में राहगीरों की जेब काटकर रुपये निकालने वाले शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरों और यक्ष एप के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
थाने में खड़े दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में यक्ष एप और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बारादरी थाना पुलिस को बड़ी कामयबी मिली। पुलिस ने राहगीरों की जेब काटने वाले शाहजहांपुर के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का फर्रुखाबाद निवासी साथी भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
31 मार्च को भुता क्षेत्र के डडिया नवाजिश अली निवासी सलीम बेग ने बारादरी थाने में सूचना देकर बताया था कि वह किसी काम से शहर आया था, तभी सेटेलाइट बस स्टैंड के पास किसी ने जेब काटकर पचास हजार रुपये निकाल लिए। बारादरी थाने में दो अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने टीम गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
सीओ तृतीय के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और यक्ष एप का सहारा लिया गया। काफी छानबीन के बाद एक संदिग्ध चिन्हित किया गया। 27 मई को मुखबिर ने बताया कि मुकदमे से संबंधित तीन संदिग्ध सेटेलाइट से कैंट जाने वाले रास्ते पर खडे़ हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शाहजहांपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गिहार बस्ती निवासी रिंकू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फर्रुखाबाद कमालगंज महरुपुर रावी निवासी अरुण भाग गया। रिंकू और सोनू के पास से पुलिस ने 4150 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दोनों टेंपो आने जाने वाले लोगों को जेब काटते थे। बुजुर्ग लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते थे। इनका एक साथी बाइक से पीछे चलता है जेब से रुपये निकालने के बाद तीसरे साथी की बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो जाते थे। इसके बाद आपस में रुपये का बंटवारा कर शौक पूरे करते थे। पुलिस फरार अरुण की तलाश कर रही है।

Trending Videos