सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands of people offered prayers at the Eidgahs and mosques of Bareilly

Eid ul-Adha 2026: बरेली की ईदगाहों-मस्जिदों में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, अमन-चैन की दुआ मांगी

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में ईद-उल-अजहा पर बृहस्पतिवार को नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को मुबाकरबाद दी। ईदगाह के साथ ही शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। 

Thousands of people offered prayers at the Eidgahs and mosques of Bareilly
बरेली में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर निगम ने भी साफ-सफाई और अपशिष्ट निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की।

Trending Videos


शहर की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में अदा की गई, जहां हजारों नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इमामों ने हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी की दास्तां बयां की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी तैनात किए थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही थी। लोगों ने मुल्क में अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। शहर से लेकर देहात तक बकरीद की रौनक देखी गई।

विज्ञापन

साफ-सफाई और अपशिष्ट निस्तारण
नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग बकरीद को लेकर अलर्ट पर रहा। शहर में साफ-सफाई, फॉगिंग और अपशिष्ट निस्तारण के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर ने बताया कि सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है। कुर्बानी के अवशेष तुरंत हटाने के लिए 45 वाहन लगाए गए। जोन एक में सबसे ज्यादा 22 कुर्बानी स्थल चिह्नित किए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व संध्या पर बकरा बाजारों में रही रौनक 
बकरीद से पहले बुधवार रात तक शहर के बकरा बाजारों में भारी भीड़ रही। इस दौरान दो लाख एक हजार रुपये में राजस्थानी नस्ल के तीन बकरे खरीदे गए। यह बाजार की सबसे महंगी खरीद रही। एक बकरे की कीमत 70 हजार रुपये तक पहुंची। पुराना शहर के बजरिया इनायतगंज के एक व्यापारी से झगड़ेवाली मठिया के एक व्यवसायी परिवार ने ये बकरे खरीदे। 

हाजी साकिब और हाजी नजाकत उल्ला ने दो लाख रुपये का सबसे महंगा पड्डा खरीदा। शेरू और सुल्तान नाम के बकरे भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनकी कीमत 50 हजार से 60 हजार रुपये तक रही।

यातायात मार्ग परिवर्तन 
बकरीद के मद्देनजर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से ईद के कार्यक्रमों की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए मार्ग परिवर्तन लागू किया। यातायात पुलिस अधीक्षक अकमल खान ने मार्ग परिवर्तन बिंदुओं का निरीक्षण कर सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। 

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए। नमाज के दौरान चौकी चौराहा और मिनी बाइपास से दूल्हे मियां की मजार की ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। खतरनाक करतब और तीन सवारी करने वालों पर भी नजर रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed