सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rain likely over the next three days, bringing relief from the scorching heat in Bareilly

Weather: बरेली में तेज हवा संग मंडराएंगे बादल, तीन दिन बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी से जूझ रहे बरेलीवासियों के लिए राहत की खबर है। बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश होने के आसार जताए हैं। 

rain likely over the next three days, bringing relief from the scorching heat in Bareilly
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक का असर बुधवार को तापमान पर दिखा, लेकिन शहरवासी भीषण गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बृहस्पतिवार से तेज हवा संग बादल मंडराने और तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होने से राहत मिलेगी।

Trending Videos


बुधवार सुबह हल्के बादल छाए, लेकिन नौ बजे के बाद आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बेतहाशा गर्मी से लोग छांव तलाशने के लिए विवश हुए। बाजारों में सामान्य दिनों के सापेक्ष ग्राहकों की आवाजाही कम रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम छह बजे के बाद ढलते सूरज के साथ गर्मी से राहत मिली। हवा की दिशा बदलने से रात में राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 60 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बादल छाएंगे लेकिन धूप भी रहेगी। शुक्रवार से रविवार तक मौसम के करवट लेने के आसार हैं। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बनेगा, वहां उच्च वायुदाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर हवा चलेगी। बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन

सात दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 मई 41.3 26.6
25 मई 41.9 27.1
24 मई 41.0 26.4
23 मई 40.5 26.1
22 मई 42.0 26.7
21 मई 41.6 26.0
20 मई 41.6 26.3
(नोट: तापमान मौसम विभाग के अनुसार)

अस्पतालों में व्यवस्था मुस्तैद रखने की हिदायत
लू, सूखा, बाढ़ से बचाव के लिए प्रबंधों व कृषकों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि लू से बचाव के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित हों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्याऊ व वाटर कूलिंग मशीनों को सक्रिय किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जिला अस्पताल में 10 बेड, सीएचसी स्तर पर पांच-पांच व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। 

ओआरएस एवं आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि रामगंगा, किच्छा, बहगुल व दोजौरा आदि नदियों से जिले के 302 ग्राम प्रभावित होते हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए 49 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाती हैं। डीएम ने बहेड़ी क्षेत्र में बन रहे मेगा फूडपार्क को बाढ़ से सुरक्षित करने की हिदायत दी। विभिन्न गांवों में बाढ़ एवं कटानरोधी कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed