फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water and sewer lines damaged, road caved in during excavation.

Bareilly News: खोदाई के दौरान टूटी पानी-सीवर की लाइन, धंसी सड़क

Tue, 28 Jul 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water and sewer lines damaged, road caved in during excavation.
बरेली। बरेली कॉलेज चौराहे के पास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाई गई सड़क पर सोमवार को बिना अनुमति के भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान पानी और सीवर की लाइन टूट गई। लगातार पानी बहने से यहां 10 फुट चौड़ा तथा पांच से सात फुट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सड़क धंसने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। सूचना के बाद निगम की टीम बहुत देर से पहुंची। लोगों ने ठेलों को आड़ा-तिरछा खड़ा करके आवागमन बंद कराया। सूचना पर नगर आयुक्त और जलकल विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से यहां बैरिकेडिंग कराकर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम से होगी वसूली, एफआईआर कराने के निर्देश
महापौर उमेश गौतम ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली निगम से सड़क और पाइपलाइन की मरम्मत के पूरे खर्च की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के चलते करोड़ों रुपये की लागत से तैयार स्मार्ट सिटी की सड़क को क्षति पहुंची है। विद्युत निगम को नोटिस जारी कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की बस भी बाल-बाल बची
बरेली कॉलेज के पास ही पुराना रोडवेज बस अड्डा है। कॉलेज के पास दुकान संचालित करने वाले विकास ने बताया कि सोमवार को एक बस का पहिया भी इस गड्ढे में धंस गया। आसपास के लोगों ने धक्का देकर बस को बाहर निकाला।

पहले भी धंस चुकी है सड़क
बरेली कॉलेज पूर्वी गेट के पास सड़क धंसने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले जब यह सड़क धंसी तो सही तरीके से मरम्मत नहीं कराई गई। यही वजह रही कि सोमवार को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी बहना शुरू होते ही सड़क फिर धंस गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार माह में तीन बार पानी की लाइन ठीक करने, सीवर की लाइन डालने व जोड़ने के लिए सड़क को खोदा जा चुका है।

कई जगह लगा जाम, तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
सड़क धंसने के बाद इस मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। तीन दिन तक यहां से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जलकल महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि टूटी हुई पेयजल पाइपलाइन, सीवर लाइन और मैनहोल चैंबर को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। बरेली कॉलेज के पास सड़क धंसने से शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। बदायूं, पीलीभीत और उत्तराखंड की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जब पुराने रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जाने लगीं तो पटेल चौक, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वर्जन :
टीम सड़क को सही कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां से वाहनों का आवागमन भी रोका गया है। मामले की जांच की जा रही है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed