सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Who Brutalized the 12-Year-Old Girl The Truth Will Soon Be Revealed

Bareilly News: किसने की 12 साल की बालिका से दरिंदगी, जल्द खुलेगा राज, सीओ ने गांव में डेरा डाला

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 01 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार 12 साल की बालिका का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची से दुष्कर्म किसने किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को किसी बेहद करीबी पर शक है। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है। 

Who Brutalized the 12-Year-Old Girl The Truth Will Soon Be Revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव की 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और फिर उसकी फंदे पर लटककर मौत के मामले में सीओ मीरगंज ने गांव में ही डेरा डाल दिया है। पुलिस को परिवार के बेहद करीबी शख्स पर संदेह है। जल्दी ही दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Trending Videos


इलाके के एक गांव की निवासी बालिका 27 अप्रैल की शाम घर के एक कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। बालिका के पिता दिल्ली में काम करते हैं, उसकी मां जब राशन दुकान से लौटीं तो बेटी का शव देखा। उन्होंने पति को वीडियो कॉल के जरिए पूरी स्थिति दिखाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम में खुला राज 
शुरू में परिवार किसी कार्रवाई के पक्ष में नहीं था। पुलिस को जानकारी हो गई तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें बुधवार को स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था। हालांकि मौत की वजह हैंगिंग (आत्महत्या) होना ही पुष्ट हुआ। 

मृतका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
अब मृतका के पिता ने पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जो तहरीर दी, उसमें रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। चर्चा है कि किशोरी को आत्महत्या से आधा घंटा पहले डंडे से पीटा गया था। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है, ये बात स्पष्ट हो चुकी है। हालांकि दुष्कर्म किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं, जो भी आरोपी सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed