{"_id":"69e57038acda54c94e00b8e7","slug":"woman-dies-two-months-after-wedding-body-found-hanging-in-bareilly-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद विवाहिता की मौत हो गई। रविवार दोपहर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
बरखा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा की पत्नी बरखा का शव रविवार दोपहर कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Trending Videos
छह फरवरी को हुई थी शादी
थाना अलीगंज के गांव राजपुर कलां निवासी बरखा की शादी इसी वर्ष छह फरवरी को हुई थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में बरखा ने परिवार के साथ खाना खाया। उस समय उसके पति सत्यम शर्मा भी घर पर ही मौजूद थे। भोजन के बाद परिवार के सदस्य आराम करने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। बरखा घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटक रहा था शव
दोपहर तीन बजे बरखा का देवर आशीष घर आया। मां ने चाय बनाने के लिए बरखा को बुलाने को कहा तो आशीष बरखा के कमरे में गया। देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

कमेंट
कमेंट X