सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Stole Children Mother Trafficked Them Child-Theft Gang Accused Sent to Jail

Bareilly News: महिला चुराती थी बच्चे, मां करती थी सौदा, बच्चा चोर गिरोह की आरोपी भेजी गई जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के फरीदपुर में हरदोई निवासी महिला का बच्चा चोरी करने की आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपनी मां के साथ मिलकर बच्चों की तस्करी करती थी। उसकी मां की तलाश में पुलिस टीम कुशीनगर गई है। 

Woman Stole Children Mother Trafficked Them Child-Theft Gang Accused Sent to Jail
आरोपी महिला के गोद में बच्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में बच्चा चोरी की आरोपी महिला का पुलिस ने चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। महिला के पास मिले दो बच्चों में से एक हरदोई की सुनभला को और दूसरा आरोपी के पति को सौंप दिया गया। आरोपी महिला की मां गिरोह की सरगना बताई जा रही है। वही ग्राहक तलाश कर मासूमों का सौदा करती है। टीम उसकी तलाश में कुशीनगर गई है। महिला तीन शादी कर अपने ही बच्चों को गायब कर चुकी है।

Trending Videos


इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र के विडियारी पिपरा बाजार गांव निवासी बिंदा उर्फ रजनी को पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो बच्चे मिले। पूछताछ में पता लगा कि महिला अपनी मां संजना और सहयोगी सलोनी के साथ मिलकर बच्चों की तस्करी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बिंदा महिलाओं और पुरुषों को बहाने से उलझाकर उनके बच्चे चुराकर अपनी मां संजना को दे देती थी। संजना उन बच्चों को बेच देती थी। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की मां व सहयोगियों की तलाश में एक टीम कुशीनगर भेजी गई है। जल्द ही इस गिरोह की हकीकत सामने आएगी। अगर बच्चे वास्तव में चोरी कर बेचे गए होंगे तो उनका भी पता लगेगा और विधिक प्रक्रिया के तहत उन्हें अभिभावकों को सौंपा जाएगा।

दो पतियों के पास था आना-जाना
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बिंदा ने तीन शादियां की हैं। पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव खनी नवादा के गुड्डू से छह वर्ष पूर्व की थी। गुड्डू से उसके तीन बच्चे हुए। बच्चे होने से पहले ही वह अपनी मां के पास चली जाती थी। वहीं मां के जरिये अपने ही बच्चों का सौदा करवा देती थी। 

गुड्डू के पूछने पर कहती थी कि बच्चे मां के पास हैं। गुड्डू के साथ रहते हुए ही उसने नौ महीने पहले मेरठ के शरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर गांव निवासी विधुर सुरेंद्र से भी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसका साढ़े तीन साल का बेटा लवियांस है। सुरेंद्र को गुड्डू के बारे में नहीं बताया। वह दोनों पतियों गुड्डू और सुरेंद्र के यहां आती-जाती रहती थी।

अपना ही सौतेला बेटा चुराकर लाई दूसरे पति के पास
इंस्पेक्टर ने बताया कि जब गुड्डू ने बिंदा पर अपने तीनों बच्चे दिखाने का दबाव बनाया तो बिंदा फंस गई। उसने मेरठ वाले पति सुरेंद्र को भरोसे में लेकर लवियांस को चुरा लाई। उसने बस में हरदोई निवासी सुनभला कुमारी का टिकट लेकर उससे दोस्ती की। पति से झगड़ा करके नौ माह के बेटे संग निकली सुनभला को बातों में फंसा लिया और दो दिन साथ रहकर भरोसा जीता। 

फिर फरीदपुर के एक बैंक में काम होने की बात कहकर उसके नी माह के बेटे अरुण को ले गई। उसे भरोसा दिलाने के लिए अपना बैग उसके पास छोड़ गई, जिसमें कुछ खास नहीं था। दोनों बच्चों को लेकर महिला अपने पति गुड्डू के पास पहुंची और उससे कहा कि ये दोनों बच्चे उसके हैं।
 

गुड्डू ने नकारे बच्चे, बोला, शक्ल-सूरत ही नहीं मिल रही
इंस्पेक्टर ने बताया कि गुड्डू ने बच्चों को देखा तो बिंदा से कहा कि उनकी शक्ल-सूरत न तो उससे और न बिंदा से मिल रही है। गुड्डू का शक बढ़ता देख बिंदा को फंसने का डर सताने लगा। वह दोनों बच्चों को लेकर अपनी मां के पास जा रही थी, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि इन दोनों बच्चों को भी वह अपनी मां संजना को देने जा रही थी। कोर्ट ने बिंदा को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed