पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 pending applications forwarded; facial authentication completed for four.

Basti News: 40 लंबित आवेदन अग्रसारित, चार का चेहरा प्रमाणीकरण

Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
40 pending applications forwarded; facial authentication completed for four.
बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत अधिक से अधिक महिला लाभार्थियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव सोमवार को मय टीम सीडीपीओ कार्यालय गौर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों का सत्यापन किया। इसमें 40 आवेदन लंबित मिले। उन्होंने अपने लॉगिंग आईडी से आवेदन को निस्तारित कराया। संबंधित सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लंबित आवेदन को जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने के लिए भी कहा, ताकि महिलाओं को योजना का लाभ समय से मिल सके।
विज्ञापन

बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली संतान पर गर्भवती महिलाओं को 5 हजार की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है, यदि दूसरी संतान बेटी होती है, तो हछ हजार की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये की जाती है। डीपीसी ने बताया कि पहले जिला खराब प्रगति बॉटम के नौवें स्थान पर था, अब जनपद अच्छी प्रगति के साथ ऊपर से 21वें नंबर पर आ गया है। लगातार फीडिंग कराई जा रही है। लंबित आवेदनों का निस्तारण भी कराया जा रहा है। बताया कि कैंप में पांच नए आवेदन कराए गए। चार लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण किया गया।
ब्लॉक समन्वयक नीरज उपाध्याय ने सहयोग किया। सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed