पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DD inspected the ground reality in the panchayats and issued instructions to rectify the shortcomings.

Basti News: डीडी ने पंचायतों में जांची हकीकत खामियां दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
DD inspected the ground reality in the panchayats and issued instructions to rectify the shortcomings.
बस्ती। डिप्टी डाॅयरेक्टर पंचायत आजमगढ़ मंडल अभय कुमार शाही ने सोमवार को जिले के कई ब्लाॅकों के गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायती राज विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय सच भी जाना। विकास खंड बहादुरपुर के अंतर्गत बेईली गांव में डीडी पंचायत आजमगढ़ ने गहनता से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि पुरस्कार से कराए गए कार्यों को देखा, जिसमें पंचायत भवन खरा उतरा। अंबेडकर पार्क को देखा, जिसमें पाया कि यहां लोग कार्यक्रम करते हैं, मगर कोई राशि जमा नहीं करते, इस पर उन्होंने प्रति कार्यक्रम पर एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित करते हुए ओएसआर में जमा करने के लिए कहा। इसके बाद वह नगहरा गांव पहुंचे। यहां निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल देखा।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग अधूरा मिला, 15 दिन में कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। गांव के अन्य कार्यों को भी देखा। इसके बाद डीडी पंचायत सदर ब्लॉक के श्रीपालपुर पहुंचे। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण में ढिलाई पर संबंधित को चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed