{"_id":"6a4bfe3a20de80549200d6af","slug":"increased-number-of-children-suffering-from-high-grade-fever-picu-full-basti-news-c-207-1-bst1005-161846-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईग्रेड फीवर पीड़ित बच्चों की बढ़ी संख्या, पीआईसीयू फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईग्रेड फीवर पीड़ित बच्चों की बढ़ी संख्या, पीआईसीयू फुल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती बच्चे संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मौसमी बीमारियों के साथ हाईग्रेड फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ है। बच्चों के साथ बड़े भी बुखार से परेशान हैं। वायरल इंफेक्शन और पेट दर्द व उल्टी के रोगी भी बढ़ गए हैं। इससे जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन और पीआईसीयू वार्ड फुल हो गया है।
मौसम में बदलाव से ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। वायरल बुखार, उल्टी-दस्त की चपेट में बड़े से लेकर बच्चे तक आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि फीवर का असर सात से 10 दिन तक रहता है। अधिकांश बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड जांच भी कराई जा रही है। फिजिशियन डॉ. राजशेखर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बदन दर्द, अकड़न और कमजोरी से चलने में कठिनाई हो रही है।
मेडिसिन विभाग में वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के 60 से 70 मरीज देखे जा रहे हैं। प्रतिदिन वायरल बुखार से पीड़ित 50 से 60 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि इस मौसम में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। बचाव ही सबसे अच्छा तरीका है। ओपीडी में रोजाना 130 बच्चों में 30 से 40 से अधिक बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। हाईग्रेड फीवर से ग्रसित बच्चों को तत्काल भर्ती किया जा रहा है। हाईग्रेड फीवर से ग्रसित 20 से अधिक बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में भर्ती हैं। सोमवार को 864 पर्चे नए आॅनलाइन बने।
हाईग्रेड मरीजों की संख्या हुई 50 पार : जिला अस्पताल में जनवरी से अब तक हाईग्रेड मरीजों की बात करें तो 50 पार हो चुकी है। इसमें तेज बुखार के साथ झटके की भी शिकायत आ रही थी।