पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No trace found on the second day of the teenager who escaped from the police station.

Basti News: थाने से फरार किशोर दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Jul 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
No trace found on the second day of the teenager who escaped from the police station.
बभनान। चीनी मिल बभनान में चोरी के मामले में गोंडा जनपद के छपिया थाने से फरार हुआ किशोर दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रहा। छपिया और खोड़ारे थाना पुलिस ने दिनभर संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मनकापुर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बभनान चीनी मिल परिसर में बिजली के तार और लोहे की चकरी चोरी करते समय सुरक्षा गार्ड ने तीन लोगों को देखा था। दो आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे छपिया थाने में रखा था। रविवार सुबह किशोर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। थानाध्यक्ष छपिया प्रबोध कुमार ने बताया कि नाबालिग आरोपी के फरार होने के मामले में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed