सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   53 skilled council schools were awarded

Basti News: 53 निपुण परिषदीय विद्यालयों को किया गया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
53 skilled council schools were awarded
विज्ञापन
हर्रैया बीआरसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, ब्लॉक के 123 परिषदीय विद्यालय रहे शामिल
Trending Videos

बस्ती। हर्रैया बीआरसी सभागार में सोमवार को निपुण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनवरी और फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय स्कूलों में कराए गए असेसमेंट के आधार पर निपुण हुए विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक के 123 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों का असेसमेंट डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कराया गया था। जिसमें कुल 53 विद्यालय निपुण पाए गए थे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो कि सराहनीय है। कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया। कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने विद्यालय में मेहनत करें ताकि पूरा ब्लॉक आगामी शैक्षिक सत्र में निपुण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, राजीव शुक्ल और काशीराम ने भी शिक्षकों को बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनकी उपस्थिति पर भी ध्यान दें। कहा कि शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed