सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   70 bigha wheat crop burnt due to spark from combine in Barhani Mishra

Basti News: बढ़नी मिश्र में कंबाइन की चिंगारी से 70 बीघा गेहूं की फसल जली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
70 bigha wheat crop burnt due to spark from combine in Barhani Mishra
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढनी मे गेहूँ के खेत मे लगी आग को बुझाती फायर ब्रिगेड की गाड़ी
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के ग्राम बढ़नी मिश्र में बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई, जो देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर ली। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की आसपास की लगभग 70 बीघा फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos

आग से गुरुदत्त मिश्रा, कांशीराम, सुग्रीव, राम नयन, उपेन्द्र कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र कुमार मिश्रा, केसरी नन्दन मिश्रा, मारुति, बृज, विमलेश कुमार मिश्रा, बदलू शर्मा, राजेश शर्मा, परमेश्वर, सालिक राम त्रिपाठी, राम सेवक, फलई, गया प्रसाद गौड, हरिश्चंद्र मिश्रा आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। वहीं घटना के बाद कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed