{"_id":"6a6e4c3f77d5becf0a0d43e5","slug":"assault-over-construction-on-disputed-land-fir-against-six-individuals-basti-news-c-207-1-bst1021-163479-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट, 6 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट, 6 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी। थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनकटा निवासी संतराम चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक जमीन को लेकर पटीदारों से विवाद चल रहा है और न्यायालय से उक्त भूमि पर स्थगन आदेश (स्टे) मिला हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके पटीदार बलजीत चौधरी, उनके बेटे शुभम और रवि, बेटियां शिवांगी व प्रीति तथा पत्नी मंजू विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य शुरू करा रहे थे।
संतराम का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके बेटे जयदीप ने निर्माण कार्य का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की सरिया से हमला कर दिया।
मारपीट में संतराम, उनके बेटे जयदीप और पत्नी उर्मिला घायल हो गए। संतराम और जयदीप के सिर में चोट आईं। संवाद