{"_id":"69cabf4da93d8d34da05e7b2","slug":"basti-warriors-defeated-khair-cricket-academy-by-five-wickets-basti-news-c-207-1-bst1005-155867-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती वॉरियर्स ने खैर क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती वॉरियर्स ने खैर क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही है अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता
- दोनों टीम की ओर से खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, विकेट भी चटकाए
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए मैच में बस्ती वॉरियर्स की टीम ने खैर क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में बस्ती वॉरियर्स के कप्तान अभिनव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर खेल कर नौ विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष शुक्ला ने 63, अरमान ने 28 और सिद्धू ने 17 रनों की पारी खेली। बस्ती वॉरियर्स की तरफ से श्रेयांश और यश्मित ने तीन-तीन विकेट लिए। यश मिश्रा और आर्यन ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती वॉरियर्स टीम ने 27.01 ओवर में इस मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ओमकार ने 40, अक्षत ने 26, अभिषेक ने 23 और कप्तान अभिनव ने 14 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अंकुश और अर्जुन ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयांश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Trending Videos