सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with pole, two youths seriously injured

Basti News: पोल से बाइक टकराई, दो युवक गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, two youths seriously injured
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बैहार गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। एक की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Trending Videos


नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के रहने वाले हरि प्रसाद यादव गांव के लवकुश के साथ शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए घर से बाइक से गोटवा गए थे। दोपहर एक बजे दोनों लोग घर आ रहे थे जैसे ही यह लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव के निकट पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में हरि प्रसाद यादव (25) और लवकुश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसआई रविंद्र यादव और सिपाही पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हरि प्रसाद यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed