सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Photo with pistol goes viral, arrested

Basti News: पिस्टल के साथ फोटो किया वायरल, गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Photo with pistol goes viral, arrested
पिस्टल लहराता युवक -स्रोत इंस्ट्राग्राम
विज्ञापन
मुंडेरवा। सोशल मीडिया पर पिस्टल जैसा दिखने वाले खिलौने के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को महंगा पड़ गया। मुंडेरवा पुलिस ने युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत भेज दिया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्टल जैसा दिखने वाली वस्तु हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई, जिसमें युवक की पहचान दुर्गेश चौधरी निवासी ग्राम बरडाड़ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके हाथ में जो वस्तु है, वह पिस्टल के आकार का एक खिलौना है, जिसे उसने फोटो खिंचवाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। उसको शुक्रवार को ग्राम बरडाड़ से गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed