सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body arrives from Chandigarh; wailing and screaming in the house.

Basti News: चंडीगढ़ से पहुंचा शव घर में चीख-पुकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Body arrives from Chandigarh; wailing and screaming in the house.
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बैजीपुर गांव निवासी युवक की 20 जून को हरियाणा के चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका शव मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मृतक की मां व बहन दहाड़े मारकर रोती बिलखती रहीं। दोपहर बाद गांव के कब्रिस्तान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया । लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर निवासी 28 वर्षीय रमजान हरियाणा के चंडीगढ़ में गांव के ही अपने दोस्त संजय गोंड के साथ रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह शनिवार को डिलीवरी देने जा रहा था तभी अचानक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का अकेला व एक मात्र कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed