सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City wards to be developed with an outlay of 2 crore.

Basti News: दो करोड़ से शहर के वार्डों का होगा विकास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
City wards to be developed with an outlay of 2 crore.
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद आगामी दिनों में दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली का निर्माण कराने के साथ पेयजल और जलनिकासी की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन से अनुमोदन मांगा गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, पांच स्थानों पर आई-लव-बस्ती सेल्फी प्वाइंट बनाने का कार्य शुरू हो गया है, इसके बन जाने से लोग सेल्फी ले सकेंगे।

नपा के 25 वार्ड में अभी भी टूटी सड़कें व नालियां व्यवस्था को चिढ़ा रही हैं। अब, 15वां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से सभी वार्डों की खराब सड़कें, नालियां बनेंगी। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि बजट मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बताया कि ऐसे नए क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिससे यहां के नागरिकों की शिकायतें भी दूर होंगी। कई वार्ड तो ऐसे हैं जो पूरी तरह से इंटरलाकिंग सड़क और नाली से सुसज्जित हो चुके हैं। लेकिन कुछ वार्ड आज भी ऐसे हैं, जहां या तो जल भराव की समस्या है या कई सड़कों को अभी भी निर्माण का इंतजार है। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए नगर पालिका ने बीते माह लगभग दो करोड़ रुपये से विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए अनुमोदन के लिए आगे भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed