{"_id":"6a3d854ce57eeb71ac0f260e","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-ditch-beside-the-railway-track-basti-news-c-207-1-bst1006-161167-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
सत्यम सिंह की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। रेलवे स्टेशन बभनान से एक किमी पूरब डाउन ट्रैक से बीस मीटर दूर खोदे गए गड्ढे में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची गौर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल बभनान के रेलवे ट्रैक के बगल में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव निवासी सत्यम सिंह (22) इन्द्रसेन सिंह का शव बभनान कस्बे के रेलवे गेट संख्या 221 के समीप रेलवे लाइन से करीब 20 मीटर दूर एक गड्ढे में पड़ा मिला। हालांकि गड्ढे में पानी नहीं था। गड्ढे में खून के धब्बे पाए गए हैं और मृतक के मुंह से खून व शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी हैं।
मृतक के पिता इंद्रसेन सिंह का कहना है कि सत्यम बुधवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था और देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। बाद में बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि उसका शव बभनान कस्बे में रेलवे गेट संख्या 221 के समीप पड़ा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में शव को घर उठा ले आए। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गौर पुलिस सत्यम सिंह के घर महुवाडाबर गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। फिलहाल मामले का खुलासा पुलिस की छानबीन के बाद ही हो पाएगा। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।