{"_id":"6a3d85880dc7d0c6a60dd3e0","slug":"muharram-diversion-from-5-pm-today-movement-of-vehicles-stopped-on-many-routes-basti-news-c-207-1-bst1001-161193-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम : आज शाम पांच बजे से डायवर्जन कई रूट पर वाहनों की आवाजाही पर राेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम : आज शाम पांच बजे से डायवर्जन कई रूट पर वाहनों की आवाजाही पर राेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहरी क्षेत्र में कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताजिया जुलूस के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है।
शुक्रवार को शाम पांच बजे से लेकर शनिवार सुबह सात बजे तक शहर का रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस बीच शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। करूआबाबा चौक से मंगल बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर कोई वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगा। इसी तरह अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मुहर्रम के दिन शुक्रवार को यातायात सुचारू रखने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
डायवर्जन के अनुसार, जिगना तिराहे से अस्पताल की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मुंडेरवा से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। सोनूपार से अस्पताल को आने वाले सभी प्रकार वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बड़ेवन से पूरे शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जुलूस मार्ग गांधीनगर, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा से जिला अस्पताल तक फोर्स तैनात रहेगी। इस मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय रखें जाएंगे। कंट्रोल रूम से जुलूस मार्ग की निगरानी होगी।
विज्ञापन
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि गांधीनगर, रोडवेज, कंपनीबाग, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा और करूआ बाबा तिराहे पर पुलिस और पीएसी की गारद तैनात की गई है। जुलूस के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।