{"_id":"6a3d85a6eac42d454d08e2a4","slug":"sikandarpur-maskanwa-road-to-become-a-bypass-traffic-flow-to-improve-basti-news-c-207-1-bst1005-161182-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग बनेगा बाईपास, यातायात होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग बनेगा बाईपास, यातायात होगा सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले की एक और महत्वपूर्ण सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर बाईपास के रूप में विकसित किया जाएगा। सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग उच्चीकृत करके मजबूत बनाया जाएगा। इससे बस्ती के साथ पड़ोसी जनपद गोंडा अन्य आसपास जनपदों का सफर आसान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर कार्ययोजना तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। इस सड़क को 10 मीटर चौड़ी करने की योजना है।
बता दें कि सिकंदरपुर चौरी से होकर मसकनवा मार्ग का चौड़ीकरण कर बाईपास में तब्दील करने के लिए विधायक अजय सिंह ने प्रस्ताव भेजा था। पीडब्ल्यूडी ने अन्य जिला सड़क (ओडीआर) के तहत इस सड़क के उच्चीकृत, चौड़ीकरण और बाईपास के साथ एक फ्लाईओवर निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार किया और शासन में अनुमोदन के लिए भेज दिया।
विभाग के अनुसार इस 14 किलो मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई अभी पांच मीटर है, इस 10 मीटर तक चौड़ी करने की योजना है। इसके लिए 40.49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती सड़क से सीधे तौर पर बस्ती और गोंडा जनपद के कई दर्जन गांव जुड़ते हैं। वर्तमान में इस सड़क का चौड़ीकरण जरूरी था, इस मार्ग के जरिये बलरामपुर, बहराइच तक का सफर आसान होगा। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर आनंद कुमार ने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग के चौड़ीकरण के साथ उसे और मजबूत बनाया जाएगा। यह मार्ग बाईपास के रूप में चयनित है।
विज्ञापन
शासन में प्रस्ताव भेज दिया गया है। गोंडा जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विभिन्न सड़कों के कार्ययोजना को लेकर समीक्षा किए थे, जिसमें इस मार्ग को भी बताया गया था। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।